एनसीआरटीसी ने इलेक्ट्रिकल विभाग में 17 पदों पर भर्ती निकाली है। (सोर्स-एआई नीर्मित) 
करियर

NCRTC Recruitment 2026: 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन

NCRTC Vacancy: एनसीआरटीसी ने इलेक्ट्रिकल विभाग में 17 पदों पर भर्ती निकाली है। 62 वर्ष तक के अनुभवी उम्मीदवार 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1,09,800 तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

करुणा नंद शाहवाल

NCRTC Electrical Engineer Vacancy Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी इंजीनियरों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने भर्ती का सुनहरा अवसर दिया है। एनसीआरटीसी ने इलेक्ट्रिकल विभाग में डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियरिंग एसोसिएट-I समेत कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे लंबे अनुभव वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर डाक से भी भेजने होंगे। भर्ती के लिए बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल) या समकक्ष योग्यता के साथ केंद्र या राज्य सरकार अथवा सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को 65,800 रुपये से 1,09,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। नियुक्ति दिल्ली-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर परियोजनाओं में की जाएगी।

NCRTC के 17 पदों पर निकली भर्ती

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इलेक्ट्रिकल विभाग में कुल 17 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 4 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 5 पद और इंजीनियरिंग एसोसिएट-I (इलेक्ट्रिकल) के 8 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी भी जरूरी

उम्मीदवारों को पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और आवश्यक दस्तावेज 'करियर सेल, एच विभाग, गतिशक्ति भवन, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली-110023' के पते पर 24 अगस्त तक डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा। दोनों प्रक्रियाएं पूरी करने पर ही आवेदन मान्य माना जाएगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल) या समकक्ष डिग्री अथवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में कम से कम 20 वर्ष का कार्य अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।

62 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 23 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। यह भर्ती विशेष रूप से अनुभवी पेशेवरों को ध्यान में रखकर निकाली गई है, ताकि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में उनके अनुभव का लाभ मिल सके।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 65,800 रुपये से लेकर 1,09,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा एनसीआरटीसी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। यह भर्ती अनुभवी इंजीनियरों के लिए आकर्षक वेतन और स्थिर करियर का अवसर प्रदान करती है।

यहां होगी नियुक्ति

दरअसल भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों की तैनाती एनसीआरटीसी की महत्वाकांक्षी नमो भारत परियोजनाओं में की जाएगी। इनमें दिल्ली-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर प्रमुख हैं। जिससे लिए अभ्यर्थियों को टाइम-टू-टाइम आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम