नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

NCL Apprentice Recruitment 2026: 15 जून तक करें आवेदन, ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

NCL Apprentice Recruitment 2026 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। 1 जून से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

NCL Vacancy 2026 : सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Northern Coalfields Limited (NCL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड (ITI) अप्रेंटिस के 1607 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, साथ ही उन्हें मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

NCL ने 1607 पदों पर भर्ती निकाली

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड भी मिलेगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रतिमाह और ITI अप्रेंटिस को 10,560 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता संबंधी विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी