कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
करियर

MPSC Exam 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी

Maharashtra Public Service Commission ने 2026 की संभावित परीक्षा समयसारणी जारी की। राज्य सेवा, वन सेवा, अभियांत्रिकी और कृषि सेवा परीक्षाओं की तिथियां तय की है। रिजल्ट अगस्त-सितंबर में घोषित होंगे।

आकाश मसने

MPSC Exam 2026 Schedule: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित समयसारणी घोषित कर दी है। इस कैलेंडर में राज्य सेवा, वन सेवा, अभियांत्रिकी सेवा, कृषि सेवा सहित कई प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां और उनके संभावित परिणामों की घोषणा की गई है। आयोग ने यह जानकारी अपने आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित की है ताकि अभ्यर्थी पहले से अपनी तैयारी को सुव्यवस्थित कर सकें।

जारी समयसारणी के अनुसार, वन सेवा मुख्य परीक्षा 5 मई से 9 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का परिणाम अगस्त 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है।

मई 2026 में होगी परीक्षा

इसके बाद 16 मई 2026 को स्थापत्य अभियांत्रिकी सेवा मुख्य परीक्षा और महाराष्ट्र कृषि सेवा मुख्य परीक्षा एक ही दिन ली जाएंगी। इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम भी अगस्त 2026 में आने की संभावना है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अराजपत्रित गट ‘व’ सेवा संयुक्त मुख्य परीक्षा 17 मई 2026 को होगी, जिसका परिणाम सितंबर 2026 में जारी किया जाएगा। इसके बाद महाराष्ट्र गट ‘क’ सेवा संयुक्त मुख्य परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, और उसका परिणाम भी सितंबर 2026 में घोषित किया जाएगा।

इसके अलावा, महाराष्ट्र नागरी सेवा राजपत्रित संयुक्त पूर्व परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम अगस्त 2026 में आने की संभावना है।

एमपीएससी की इस संभावित समयसारणी से उम्मीदवारों को अपने अध्ययन कार्यक्रम की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने यह भी कहा है कि यह केवल प्रारंभिक कैलेंडर है और परिस्थितियों के अनुसार तिथियों में परिवर्तन संभव है। उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स जांचने की सलाह दी गई है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग