एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

MPPSC Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग में 10 अहम परीक्षाओं की डेट फाइनल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

MPPSC Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 में होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि घोषित की गई है। जिसमें 10 बड़ी परीक्षाओं की तारीख है।

प्रीति शर्मा

MPPSC Exam Calendar: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार पोर्टल mppsc.mp.gov.in पर जाकर शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें राज्य सेवा परीक्षा, राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं की तारीख शामिल है। इस तरह कुल 10 भर्तियों की परीक्षा तारीख घोषित की गई है।

अगर आप एमपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये कैलेंडर आपके बहुत काम आसकता है। जिसे देखकर आप आपने आगे की योजना बना सकते हैं। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 उच्च न्यायालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी।

एमपीपीएससी परीक्षा की संभावित तिथि

  • सहायक प्राध्यापक (कप्यूटर साइंस) परीक्षा 2025 -  जनवरी 2026
  • उप निदेशक (ग्रेड-2) / सहायक निदेशक (तकनीकी) परीक्षा 2025 - 22 फरवरी 2026
  • राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 -22 मार्च 2026
  • राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 - 26 अप्रैल 2026
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (चरण–1)- 12 जुलाई 2026
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (चरण–2) - 2 अगस्त 2026
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (चरण–3) - 30 अगस्त 2026
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026- 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026  - 27 सितंबर 2026

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम कैलेंडर

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • एमपीपीएससी के संभावित परीक्षा कैलेंडर 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें संभावित परीक्षा तिथियां होंगी।
  • परीक्षा कार्यक्रम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जरूरी जानकारी दर्ज करें और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

एमपीपीएससी ने यह साफ किया है कि जारी किया गया परीक्षा कैलेंडर पूरी तरह से अस्थायी है। जिसमें प्रशासनिक या न्यायिक कारणों के चलते बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 और मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमित रुप से चेक कर सकते हैं।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान