मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू

MPESB Patwari Recruitment : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

MPESB Jobs : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत 200 पटवारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 200 रिक्तियों में 94 पद श्रवण बाधित (EH), 45 पद लोकोमोटर विकलांगता (LD) और 61 पद बहुविकलांगता, ऑटिज्म एवं बौद्धिक दिव्यांगता (MD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता के लिए वैध CPCT स्कोर कार्ड आवश्यक है।

हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास चयन के समय CPCT नहीं होगा, उन्हें नियुक्ति के तीन वर्ष के भीतर इसे उत्तीर्ण करना होगा। उम्मीदवार के पास संबंधित श्रेणी का वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र और मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव पंजीकरण भी होना चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य परिस्थितियों में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू

आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

लंबित रिक्तियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा MP Online कियोस्क शुल्क 60 रुपये और पंजीकृत नागरिक लॉगिन के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर प्रोफाइल बनाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी