-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Gorakhpur Harassment Case Mother Daughters Seek Sp Help
Jabalpur News: छेड़छाड़ से परेशान मां-बेटी की एसपी से गुहार, बड़ी बेटी के कथित अपहरण का आरोप, दहशत में परिवार
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Jabalpur Crime News: जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान मां-बेटी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। बड़ी बेटी के कथित अपहरण और दूसरी बेटी को धमकी दी जा रही है।

एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Gorakhpur Harassment Case: जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छेड़छाड़ और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान मां बेटी ने न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है।
पीड़ित मां का आरोप है कि विकास केवट और अर्जुन पासी नाम के दो युवक पिछले करीब एक साल से उनकी दोनों बेटियों को लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों युवक रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते, पीछा करते और डराने-धमका रहे हैं।
थाने से बिना शिकायत लिए लौटाया
पीड़ित परिवार ने कई बार गोरखपुर थाने में शिकायत भी की, थाने के स्टाफ ने हर बार उन्हें समझा बुझाकर लौटा दिया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
बड़ी बेटी को उठाकर ले गए बदमाश
पुलिस की निष्क्रियता का ही नतीजा है कि आरोपियों के हौसले इतने बढ़ गए कि तीन दिन पहले उन्होंने बड़ी बेटी का कथित रूप से अपहरण कर लिया। वहीं दूसरी बेटी को भी उठा लेने की धमकी दी गई है। एक साल से लगातार मिल रही धमकियों के कारण छोटी बहन ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है और परिवार ने खुद का मकान छोड़कर किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया, फिर भी बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
दहशत में जी रहा परिवार
मां का कहना है कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार भयभीत है। उन्हें आशंका है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई और गंभीर घटना हो सकती है। इसी डर के चलते उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और बेटियों की सुरक्षा की मांग की है। एसपी कार्यालय पहुंचे परिवार की शिकायत सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले की जांच कर तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : CM मोहन यादव का ऐलान: 9 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर
लगातार सामने आ रहे छेड़छाड़ और हमले के मामले
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक युवती पर प्रेमी ने चाकू से हमला किया था और अब गोरखपुर थाना क्षेत्र की यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि परिवार पहले से लगातार शिकायत करता रहा, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर आरोप सही हैं, तो आखिर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम कब उठाए जाएंगे? फिलहाल पीड़ित परिवार को पुलिस कार्रवाई का इंतजार है, जबकि दोनों बहनों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।
Jabalpur gorakhpur harassment case mother daughters seek sp help
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Aug 08, 2026 | 10:27 AMनवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
Aug 08, 2026 | 10:25 AM30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
Aug 08, 2026 | 10:24 AMKolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 08, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













