एमपी पुलिस भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक यानी कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।

प्रीति शर्मा

MP Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने 7,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन नोटिफिकेशन जारी किया है। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह अवसर उन लोगों के लिए खास है जो पुलिस की भर्ती का इंतजार रह रहे थे।

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवारों के पास सुधार के लिए 4 अक्टूबर 2025 तक समय है और पुलिस कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा (टेस्ट) 10 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाली है।

इस तरह आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जिसमें पहली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक है। उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि पंजीकरण 29 सितंबर को बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार 4 अक्टूबर, 2025 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे।

पद के लिए आवेदन करने वालों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये या उससे कम आवेदन शुल्क देना होगा। जानकारी के अनुसार इस भर्ती में सिर्फ कॉन्स्टेबल ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।

MP Police Constable 2025 पद पर कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले राज्य की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, "न्यू रजिस्ट्रेशन" में "ऑनलाइन फॉर्म- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025" वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • अब फॉर्म जमा करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • इस तरह आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं और भविष्य के लिए एक प्रति संभाल कर रख सकते हैं।
  • इस भर्ती में सिर्फ कॉन्स्टेबल ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक जैसे पद शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्सेटबल की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 11 शहरों इंदौर, जबलपुर, भोपाल, खांडवा, रीवा, सागर, सतना, उज्जैन आदि जगहों पर होगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z