CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट सोशल मीडिया
करियर

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

MBA Entrance Exam: MBA में एडमिशन के लिए CAT, XAT, SNAP, NMAT, MAT और CMAT की अहम तारीखें जारी हैं। जानिए आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा शेड्यूल और कौन-सा एग्जाम किस B-School के लिए जरूरी है।

करुणा नंद शाहवाल

IIM, SNAP MBA Admission: देशभर में MBA एडमिशन की तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रमुख मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने जा रही हैं।

IIM, XLRI, Symbiosis, NMIMS समेत देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए CAT, XAT, SNAP, NMAT, MAT और CMAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

जिसमें सभी परीक्षाओं का अपना अलग पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और स्वीकार करने वाले संस्थानों का दायरा है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए सही एंट्रेंस टेस्ट चुनना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितनी उसकी तैयारी।

यदि आप 2027-28 शैक्षणिक सत्र में MBA या PGDM में दाखिला लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए सभी प्रमुख परीक्षाओं की आवेदन तिथि, परीक्षा शेड्यूल, योग्यता और किन B-Schools में इन स्कोर के आधार पर प्रवेश मिलता है।

CAT 2026 परीक्षा

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देश का सबसे प्रतिष्ठित और कॉम्पिटिटिव MBA प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए 22 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) समेत कई शीर्ष बिजनेस स्कूलों में दाखिला मिलता है।

हर साल CAT का आयोजन अलग-अलग IIM करता है और 2026 में इसकी जिम्मेदारी IIM इंदौर के पास है।

  • आवेदन शुरू: 3 अगस्त 2026

  • अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026

  • परीक्षा तिथि: 26 नवंबर 2026 (CBT मोड)

  • एडमिट कार्ड: 4 नवंबर 2026

  • संभावित रिजल्ट: जनवरी 2027 का पहला सप्ताह

  • आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग 2,700, SC/ST/PWBD 1,350

CMAT 2027 परीक्षा

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) MBA, PGDM और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके स्कोर को AICTE से मान्यता प्राप्त कई बिजनेस स्कूल स्वीकार करते हैं।

  • नोटिफिकेशन: जल्द जारी होगा

  • संभावित रजिस्ट्रेशन: अक्टूबर 2026

  • परीक्षा मोड: CBT

  • पिछले पैटर्न में: 100 प्रश्न, कुल 400 अंक

SNAP 2026 परीक्षा

सिंबायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) का आयोजन (Symbiosis International University) द्वारा किया जाता है।

इसके जरिए विश्वविद्यालय के 17 संस्थानों में MBA और अन्य पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिला मिलता है।

  • परीक्षा तिथियां: 13, 19 और 26 दिसंबर 2026

  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026

  • परीक्षा मोड: CBT

NMAT 2026 परीक्षा

NMAT MBA और अन्य पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका स्कोर भारत के 58 से अधिक बिजनेस स्कूलों में स्वीकार किया जाता है।

  • परीक्षा अवधि: 2 नवंबर से 20 दिसंबर 2026

  • परीक्षा मोड: CBT

  • कुल प्रश्न: 108

  • समय: 120 मिनट

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Report: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप