महात्मा गांधी Source- Social Media
करियर

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

Mahatma Gandhi Books In Hindi: महात्मा गांधी के जीवन और विचारों को करीब से समझना चाहते हैं तो ‘हिंद स्वराज’, ‘ग्राम स्वराज्य’ और ‘द सीक्रेट डायरी ऑफ कस्तूरबा’ पढ़ सकते हैं।

अर्पित शुक्ला

Mahatma Gandhi Jayanti Special: महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और उनके संघर्ष पर कई किताबें लिखी गई हैं। गांधीजी को सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर नहीं, बल्कि उनके विचारों और सामाजिक दृष्टिकोण के साथ समझना चाहते हैं तो इन किताबों को पढ़ा जा सकता है। इनमें गांधीजी की अपनी लिखी किताब के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी के जीवन से जुड़ी पुस्तक भी शामिल है। ये किताबें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध हैं।

'हिंद स्वराज'

‘हिंद स्वराज’ महात्मा गांधी की चर्चित पुस्तकों में से एक है। गांधीजी ने इसे 1909 में लिखा था। यह पुस्तक उनके राजनीतिक और सामाजिक विचारों को समझने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

‘हिंद स्वराज’ सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक ‘इंडियन ओपीनियन’ में प्रकाशित हुई थी। किताब में गांधीजी ने आधुनिक सभ्यता, स्वराज, हिंसा और आत्मबल जैसे विषयों पर अपने विचार रखे हैं।

गांधीजी हिंसा के बजाय अहिंसा और आत्मबल को महत्व देते थे। ‘हिंद स्वराज’ में उनके इन्हीं विचारों की झलक मिलती है। गांधीजी के विचारों को समझने के लिए यह किताब पढ़ी जा सकती है।

ग्राम स्वराज्य

‘ग्राम स्वराज्य’ में महात्मा गांधी के ग्रामीण भारत, ग्रामोद्योग और कुटीर उद्योग से जुड़े विचारों को समझा जा सकता है। गांधीजी का मानना था कि गांवों में रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा किए जाने चाहिए।

गांधीजी बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाले कारखानों के बजाय ऐसे ग्रामोद्योग और कुटीर उद्योगों को महत्व देते थे, जिनसे ग्रामीण आबादी को रोजगार मिल सके। उनका जोर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर था।

इस किताब में गांधीजी के आर्थिक और ग्रामीण विकास से जुड़े विचारों को विस्तार से समझने का मौका मिलता है। यह पुस्तक ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

‘कस्तूरबा की रहस्यमयी डायरी: द सीक्रेट डायरी ऑफ कस्तूरबा’

अगर आप महात्मा गांधी के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी के जीवन को भी करीब से समझना चाहते हैं तो ‘कस्तूरबा की रहस्यमयी डायरी: द सीक्रेट डायरी ऑफ कस्तूरबा’ पढ़ सकते हैं।

इस किताब को नीलिमा डालमिया आधार और शुचिता मित्तल ने लिखा है। किताब में कस्तूरबा गांधी के जीवन और महात्मा गांधी के साथ उनके संबंधों से जुड़े पहलुओं को सामने रखने की कोशिश की गई है। यह किताब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है। इसकी कीमत अलग-अलग प्लेटफॉर्म और संस्करण के अनुसार बदल सकती है।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन