मनोज बाजपेयी बने महात्मा गांधी, बापू के किरदार के लिए घटाया 10 किलो वजन, सामने आया जबरदस्त फर्स्ट लुक

Manoj Bajpayee Transformation: मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा की इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। अभिनेता ने करीब 10 किलो वजन कम किया है।
Manoj Bajpayee Film Mahatma Gandhi
मनोज बाजपेयी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manoj Bajpayee Film Mahatma Gandhi: मनोज बाजपेयी इंडियन सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जो हर किरदार में अपनी शानदार अदाकारी से जान डाल देते हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के सरदार खान से लेकर 'द फैमिली मैन' के श्रीकांत तिवारी तक, अभिनेता ने अपनी हर भूमिका से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। अब मनोज बाजपेयी एक बार फिर एक बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने जा रहे हैं।

मनोज बाजपेयी जल्द ही पर्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। मनोज की इस आगामी फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए संघर्ष के एक खास दौर पर केंद्रित होगी।

मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक

फिल्म के लिए लखनऊ की ऐतिहासिक और हेरिटेज लोकेशंस को शूटिंग के लिए चुना गया है। हालांकि फिल्म की कहानी और रिलीज को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मनोज बाजपेयी के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। सामने आई तस्वीर में अभिनेता बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गांधी जी के किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने अपने लुक में कई बड़े बदलाव किए हैं।

10 किलो वजन घटाकर बदला अपना लुक

महात्मा गांधी की भूमिका को पर्दे पर प्रभावी ढंग से निभाने के लिए मनोज बाजपेयी ने करीब 10 किलो वजन कम किया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गांधी जी के लुक में मनोज बाजपेयी को देखकर लोगों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत की आजादी के इतिहास के एक बेहद खास हिस्से को पर्दे पर पेश करेगी। पूरी स्वतंत्रता की कहानी दिखाने के बजाय फिल्म कथित तौर पर उन 21 दिनों पर फोकस करेगी, जिनके बारे में आम लोगों के बीच ज्यादा चर्चा नहीं होती।

Manoj Bajpayee Film Mahatma Gandhi
कभी प्रोडक्शन यूनिट में करते थे काम, फिर दोस्ताना से शुरुआत की धर्मा प्रोडक्शंस, जानें यश जौहर का फिल्मी सफर

अनुभव सिन्हा भी प्रोजेक्ट से जुड़े

इस प्रोजेक्ट में निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ निर्माता अनुभव सिन्हा भी जुड़े हुए हैं। अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत अपने बैनर ‘बनारस मीडियावर्क्स’ के तहत फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। सुधीर मिश्रा और मनोज बाजपेयी की जोड़ी पहले भी दर्शकों को शानदार सिनेमा दे चुकी है। ऐसे में दोनों की इस नई फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com