कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी पद पर भर्ती (सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन

Karnataka High Court Recruitment: कर्नाटक हाईकोर्ट ने 'रेसिडुअल पैरेंट कैडर' के तहत असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के कुल73 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।

करुणा नंद शाहवाल

Karnataka High Court Assistant Court Secretary Recruitment: कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर उपलब्ध कराया है। हाईकोर्ट ने 'रेसिडुअल पैरेंट कैडर' के तहत असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के कुल 73 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें छह बैकलॉग पद भी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग की निर्धारित योग्यता अथवा कमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर संचालन का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

73 पदों पर निकली भर्ती

असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों में अनारक्षित के 15, महिलाएं के 22, ग्रामीण के 21, कन्नड़ माध्यम के 3, बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति के 6, प्रोजेक्ट से विस्थापित व्यक्ति के 1, पूर्व सैनिक के 4 और ट्रांसजेंडर के 1 पद शामिल हैं।

30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे कर्नाटक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स/बिजनेस मैनेजमेंट/कंप्यूटर एप्लीकेशन/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री या यूनिवर्सिटी द्वारा इनके बराबर मानी गई कोई अन्य परीक्षा पास की हो और कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित इंग्लिश शॉर्टहैंड में सीनियर ग्रेड या प्रोफिशिएंसी ग्रेड परीक्षा और इंग्लिश टाइपिंग में सीनियर ग्रेड परीक्षा पास की हो।

कंप्यूटर चलाने की योग्यता जरूरी

अभ्यर्थियों  को बोर्ड ऑफ टेक्निकल एग्जामिनेशन (टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित इंग्लिश में कमर्शियल प्रैक्टिस/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा किया हो और कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

44,900 से 1.42 लाख तक वेतन

कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच