जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

JKSSB Warder Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 288 वार्डर पदों पर भर्ती, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी

JKSSB Vacancy : जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने होम डिपार्टमेंट के तहत वार्डर के 288 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

JKSSB Jobs : जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने होम डिपार्टमेंट के तहत वार्डर (UT Cadre) के 288 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। भर्ती के तहत ओपन मेरिट, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, आरबीए और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

होम डिपार्टमेंट के तहत वार्डर के 288 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष तथा आरक्षित वर्गों के लिए 43 वर्ष तय की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फीट 6 इंच और सीना 32 से 33.5 इंच होना चाहिए।

वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी और 20 पुश-अप्स लगाने होंगे। महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी तथा 4 किलोग्राम शॉट पुट 14.5 फीट तक फेंकना होगा। PST और PET केवल क्वालिफाइंग होंगे, जबकि अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर तैयार की जाएगी।

उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, आरबीए और एएलसी/आईबी वर्ग के लिए ₹700 तथा एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹600 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या डाउनलोड सुरक्षित रखें।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा