झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

झारखंड में होमगार्ड के पद पर 7वीं से लेकर 10वीं पास करें अप्लाई, जानें आवेदन का तरीका

Home Guard Vacancy 2025: झारखंड में होमगार्ड की नौकरी पाने के लिए 7वीं से लेकर 10वीं तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर कुल 463 भर्ती निकली है जिसमें महिला व पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड के चतरा जिले में होमगार्ड के पद पर बंपर भर्ती निकली है। जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणी में महिला व पुरुष आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे जिसमें शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी परीक्षा शामिल है।

झारखंड में होमगार्ड के पद पर नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चतरा जिले में गृह रक्षक वाहिनी ने कुल 463 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट chatra.nic.in पर जाना होगा। जिसमें आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क देना होगा।

महिला व पुरुष उम्मीदवार करें आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के पद शामिल हैं। ग्रामीण गृह रक्षक के लिए 434 पद और शहरी गृह रक्षक के लिए 29 पदों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिसमें 235 पद पुरुषों और 228 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

झारखंड होमगार्ड पद के लिए ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों को 7वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही वह चतरा जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। वहीं शहरी गृह रक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक आयु 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को शहरी सामान्य निवासी होना अनिवार्य है।

होमगार्ड के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और पता जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
  • लॉगिन करके अब संबंधित भर्ती पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, स्थायी और वर्तमान पता, शारीरिक माप जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद कलर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आखिर में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया में शारीरिक जांच परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी परीक्षा शामिल है। शारीरिक परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल है।

दौड़ में पुरुष उम्मीदवार एक मील पांच मिनट या उससे पहले पूरी करेंगे उन्हें 20 अंक मिलेंगे। पांच से छह मिनट में पूरी करने पर 10 अंक और छह मिनट से अधिक समय लेने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए जाएंगे। महिला उम्मीदवारों के लिए एक मील दौड़ आठ मिनट में पूरी करने पर 20 अंक मिलेंगे। आठ से दस मिनट के बीच पूरी करने पर 10 अंक मिलेंगे।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...