File Photo 
करियर

जारी हुआ जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर चेक करें स्कोर कार्ड

जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट के साथ कुछ अन्य डिटेल भी एनटीए की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट (JEE Main Session 2 Result) का ऐलान हो चुका है। एनटीए (NTA) द्वारा यह रिजल्ट पेश किया गया है। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain।nta।nic।in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि, 7 अगस्त, रविवार को ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई थी। रिजल्ट के साथ ही इस बार ऑल इंडिया रैंक भी पेश किए गए हैं। वहीं जेईई मेन 2022 सेशन 2 के एग्जाम 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई को हुए थे।

ये हैं रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

  • NTA JEE Main Result 2022: Direct Link 1
  • NTA JEE Main 2022 Result: Direct Link 2

एनटीए ने जेईई मेन पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 6 सवालों को ड्रॉप कर दिए हैं। प्रोविजनल आंसर-की चैलेंज के आधार पर जांच के बाद NTA ने यह फैसला लिया है, जो भी सवाल ड्रॉप हुए हैं, उनके लिए कैंडिडेट्स को पूरे अंक दिए जाएंगे।

इन डिटेल्स को करें दर्ज

जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट के साथ कुछ अन्य डिटेल भी एनटीए की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें कैटेगरी-स्पेसिपॅिक कट-ऑफ मार्क्स, जेईई मेन्स रैंक लिस्ट समेत ये डिटेल्स मांगे जाएंगे-

  • कैंडिडेट्स का नाम (Candidate's name)
  • एप्लीकेशन नंबर (Application number)
  • सब्जेक्ट वाइज स्कोर (Subject wise score)
  • परसेंटाइल स्कोर (Percentile score)
  • जेईई मेन 2022 रैंक (JEE Main 2022 rank)
  • कैटेगरी (reserved or unreserved)
  • टोटल एनटीए जेईई स्कोर (Total NTA JEE scores)

एडवांस्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें

जेईई एडवांस्ड के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की ऑफिसियल साइट jeeadv.ac.in के ज़रिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जेईई मेन के सिर्फ टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड एग्जाम दे पाएंगे। इस साल जेईई मेन 2022 सत्र 2 (जुलाई 2022) में कुल 6.29 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट

  • जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर आवेदन संख्या और जन्म तारीख डालें।
  • जेईई मेन स्कोरकार्ड 2022 में उल्लिखित सभी विवरण को ध्यान से देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2022 परिणाम डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल