JEE Advanced ग्राफिक इमेज (सोर्स - गूगल इमेज) 
करियर

JEE Advanced 2026: आवेदन 23 अप्रैल से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस और एग्जाम डेट

JEE Advanced 2026 : JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू होंगे। परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।

हितेश तिवारी

IIT Entrance Exam : इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इससे पहले JEE Main 2026 के दोनों सेशन के रिजल्ट जारी हो चुके हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें।

JEE Advanced के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।

अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट रखना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि JEE Advanced में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो JEE Main 2026 की टॉप 2,50,000 रैंक लिस्ट में शामिल हैं।

17 मई को होगी JEE Advanced की परीक्षा

आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। भारतीय उम्मीदवारों में SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों के लिए 1600 रुपये फीस रखी गई है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 3200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, विदेशी और OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क निर्धारित है।

परीक्षा की बात करें तो JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए उम्मीदवारों के लिए यह एक अहम अवसर है।

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति