JEE Advanced एडमिट कार्ड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

JEE Advanced 2026 Admit Card: 11 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

JEE Advanced 2026 Admit Card : JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन करके एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

हितेश तिवारी

JEE Advanced City Slip : भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश पाने का सबसे प्रतिष्ठित रास्ता JEE Advanced माना जाता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जिन्होंने JEE Main क्वालीफाई किया है और अब IITs में एडमिशन लेना चाहते हैं। इस साल JEE Advanced 2026 का आयोजन IIT Roorkee करेगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है कि एडमिट कार्ड 11 मई 2026 यानी कल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे उन्हें परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी मिलेगी।

JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड 11 मई को जारी

JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जैसी जरूरी जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

अगर किसी उम्मीदवार को स्क्राइब की जरूरत है तो उसके चयन की अंतिम तारीख 16 मई तय की गई है। इसके बाद 21 मई को रिस्पॉन्स शीट, 25 मई को प्रोविजनल आंसर की और 1 जून 2026 को फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर Download Admit Card/City Slip लिंक पर क्लिक करें। अब PDF फॉर्मेट में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

JEE Advanced एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र अपनी यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बना सकते हैं, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला