ISRO आईपीआरसी भर्ती 2026 सोशल मीडिया
करियर

ISRO Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ₹1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

ISROआईपीआरसी ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

करुणा नंद शाहवाल

ISRO ITI Government Jobs: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका आया है। IPRC ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A समेत कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में डिप्लोमा, ITI और 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्निकल असिस्टेंट के पदों आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा की डिग्री अनिवार्य है। तो वही ITI पास के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

पदयोग्यता
टेक्निकल असिस्टेंटसंबंधित विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा
टेक्नीशियन10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI और NCVT का NTC/NAC
कुक 'A'10वीं पास + स्थापित होटल/कैंटीन में 5 वर्ष का अनुभव
फायरमैन 'A'10वीं पास + निर्धारित शारीरिक मानक और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र

आयु सीमा और किसे मिलेगी छूट?

ISRO भर्ती में अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 5 अक्टूबर 2026 तक 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं फायरमैन ‘A’ पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

जाने कितनी सैलरी मिलेगी?

टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 और वेतन 44,900 से 1,42,400 तक है। टेक्नीशियन ‘बी’ के लिए लेवल-3 और 21,700 से 69,100, जबकि कुक और फायरमैन के लिए लेवल-2 और 19,900 से 63,200 वेतनमान निर्धारित है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

ISRO भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन शुल्क 750 निर्धारित किया गया है, जबकि टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A समेत अन्य पदों के लिए 500 शुल्क देना होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा के अंकों से तैयार होगी, जबकि स्किल टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होगा।

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी