इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 470 एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका

IOCL Executive Vacancy : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 470 एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

IOCL Jobs 2026 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 470 एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के तहत ग्रेड A, ग्रेड A0 और ग्रेड E0 के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। ग्रेड A में कुल 411 पद हैं।

इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 62, केमिकल इंजीनियरिंग के 16, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 75, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के 32, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 118, इंस्ट्रूमेंटेशन के 35, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 22, लॉ के 10 और मार्केटिंग के 41 पद शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेड A0 में क्वालिटी कंट्रोल (केमिस्ट्री) के 9 और ग्रेड E0 में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व सेफ्टी से जुड़े कुल 50 पद हैं।

IOCL ने 470 एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/बीटेक डिग्री जरूरी है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

मार्केटिंग ऑफिसर के लिए मार्केटिंग मैनेजमेंट में MBA या PGDBA, जबकि लॉ ऑफिसर के लिए मान्यता प्राप्त LLB या पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB डिग्री जरूरी है। असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए केमिस्ट्री या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएशन और डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम उम्र 26 वर्ष, मार्केटिंग ऑफिसर के लिए 28 वर्ष और लॉ ऑफिसर व असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

परीक्षा देश के 83 शहरों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार आवेदन के दौरान तीन पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। वेतन की बात करें तो ग्रेड A में शुरुआती मूल वेतन 50,000 रुपये, ग्रेड A0 में 40,000 रुपये और ग्रेड E0 में 30,000 रुपये प्रति माह है। ग्रेड A का वेतनमान 50,000-1,60,000 रुपये तक है और अनुमानित वार्षिक CTC करीब 18.4 लाख रुपये है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा