इंडियन ओवरसीज बैंक (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

IOB Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 291 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 1 लाख से ज्यादा वेतन

IOB SO Vacancy : इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये तक वेतन मिलेगा।

हितेश तिवारी

Indian Overseas Bank Jobs : इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत 291 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट), मैनेजर (आईटी), मैनेजर (क्रेडिट), सूचना सुरक्षा से जुड़े पद, सीनियर मैनेजर (आईटी), सीनियर मैनेजर (क्रेडिट), सीनियर मैनेजर (जोखिम), डेटाबेस और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन समेत कई पद शामिल हैं।

इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर (सुरक्षा) के 25 पद भी भरे जाएंगे। कुल 291 पदों में 100 पद मैनेजर ब्रांच मैनेजमेंट और 65 पद मैनेजर आईटी के हैं। उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा करना होगा।

इंडियन ओवरसीज बैंक में 291 पदों पर भर्ती

अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा और योग्यता भी अलग तय की गई है। मैनेजर ब्रांच मैनेजमेंट के लिए 23 से 33 वर्ष की आयु और किसी भी विषय में स्नातक डिग्री मांगी गई है। वहीं मैनेजर आईटी के लिए 25 से 35 वर्ष की आयु और कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी जैसी योग्यता जरूरी है।

क्रेडिट से जुड़े पदों के लिए स्नातक के साथ वित्त में एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/एमएमएस, सीए या सीएमए जैसी योग्यता मांगी गई है। सूचना सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, डेटाबेस और नेटवर्क से जुड़े पदों के लिए संबंधित तकनीकी डिग्री के साथ निर्धारित क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। पद के अनुसार उम्मीदवार से 2 से 8 साल तक का अनुभव मांगा गया है।

चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख से ज्यादा वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा। जेएमजीएस-I स्केल में वेतनमान 48,480 रुपये से 85,290 रुपये, एमएमजीएस-II में 64,820 रुपये से 93,960 रुपये और एमएमजीएस-III में 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये है। आवेदन शुल्क एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये (जीएसटी सहित) निर्धारित है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, आयु सीमा और अनुभव की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन पूरी करनी होगी और निर्धारित अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करना जरूरी है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है।

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता