एआई जनरेटेड इमेज 
करियर

करियर की नई उड़ान, IOB में युवाओं के लिए भर्ती का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन

Indian Overseas Bank Job Vacancy : इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने देशभर में 750 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन 10 अगस्त से शुरू हो चुके हैं।

पूजा सिंह

Recruitment In Indian Overseas Bank : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक और बड़ा अवसर आया है।  इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर में 750 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 10 अगस्त 2025 से आवेदन भरना शुरू हो गए है, जो की 20 अगस्त तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए 24 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। अप्रेंटिस सहित 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविघ्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

इतने मार्क्स का होगा एग्जाम

साथ ही आयु सीमा कि बात करें तो, सामन्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक होनी चाहिए।  जबकि SC, ST, OBC और PWBD उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा में टोटल 100 अंकों के सवाल होंगे, जिनकी अवधि 90 मिनट होगी। उम्मीदवारों को कैमरे से लैस डिवाइस जैसे डेस्कटॉप, लैपटॉप या स्मार्टफोन का उपयोग करके ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

  • इच्छुक उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन भर सकते हैं।
  • उम्मीदवा आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Engagement of Apprentices" के पास "Apply Online" पर क्लिक करें।
  • "Career Opportunities" में "Apprentice Opportunities" चुनें और "Indian Overseas Bank" लिंक पर क्लिक करें।
  • 8 अगस्त 2025 की अधिसूचना खोलें और "Click Here To Apply" पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, स्थानीय भाषा की जानकारी, शैक्षणिक विवरण आदि भरें। फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

इन विषयों की करें तैयारी

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड, तथा कंप्यूटर या विषय-विशेष ज्ञान से जुड़े प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय में 25 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान