इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती (सौ.फ्रीपिक) 
करियर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे होगा सिलेक्शन

IOCL Apprentice 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कुल 2755 भर्तियों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं जिसमें 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। जिसमें आपको लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

प्रीति शर्मा

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) कंपनी में युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। जिसके तहत रिफाइनरी डिविजन में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर 2700 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है। 18 दिसंबर रात तक फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि देशभर की अलग-अलग रिफाइनरियों में अप्रेंटिस के लिए 2755 पद रिक्त हैं। यह मौका 12वीं पास, आईटीआई या डिप्लोमा के बाद इंडस्ट्री में ट्रेनिंग के जरिए करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए बेस्ट है। IOCL ने लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 29 दिसंबर 2025 तय की है। इसके नतीजे 9 जनवरी 2025 तक जारी कर दिए जाएंगे।

किस जगह कितनी सीटें

गुजरात रिफाइनरी में 583, पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स में 707, मथुरा रिफाइनरी में 189, बरौनी रिफाइनरी में 313, हल्दिया रिफाइनरी 216, पारादीप रिफाइनरी 413, डिगबोई रिफाइनरी 10, बोंगाईगांव रिफाइनरी 142 और गुवाहाटी रिफाइनरी 82 पदों पर भर्ती होगी।

ट्रेड अपरेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय गणित, भौतिकी, रसायन या औद्योगिक रसायन विज्ञान में 3 साल की बीएससी डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन अपरेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा जरूरी है। इसके अलावा ट्रेड अपरेंटिस में उम्मीदवारों को मैट्रिक पास और संबंधित ट्रेड में दो साल का आईटीआई प्रमाणपत्र की जरूरत होगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले iocl.com पर जाएं।
  • अब करियर सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस /रिक्रूटमेंट ऑप्शन चुनें।
  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • सभी जानकारी को दर्ज करें और संबंधित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 24 वर्ष है। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए यह आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। एससी और एसटी वर्ग के लिए 29 साल और पीडब्ल्यूडी के लिए अधिकतम उम्र 34 वर्ष है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। सबसे पहले शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। अंत में फाइनल चयन होगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज