इंडियन नेवी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Indian Navy BTech Entry 2027: 12वीं PCM और JEE Main वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Indian Navy Recruitment : इंडियन नेवी ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम 2027 के लिए आवेदन मांगे हैं। JEE Main 2026 देने वाले 12वीं PCM छात्र 18 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Navy Officer Recruitment : इंडियन नेवी में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन) के तहत जनवरी 2027 कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस विशेष एंट्री स्कीम के माध्यम से अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षीय बीटेक कोर्स कराया जाएगा और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें इंडियन नेवी में परमानेंट कमीशन ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

12वीं PCM और JEE Main छात्रों के लिए नेवी में मौका

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए दोनों शाखाओं में 4-4 पद आरक्षित हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही PCM में न्यूनतम 70 प्रतिशत और अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने JEE Main 2026 परीक्षा दी हो। एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग NTA द्वारा जारी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर की जाएगी।

चयन SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। नेवी मुख्यालय JEE Main रैंक के आधार पर कटऑफ तय करेगा और योग्य उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू बेंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापत्तनम में सितंबर 2026 से आयोजित किए जा सकते हैं।

इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट सूची SSB और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवार इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या नेवल आर्किटेक्चर एंड शिपबिल्डिंग में बीटेक की पढ़ाई करेंगे। कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें भारतीय नौसेना में स्थायी कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?