कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Indian Army CDM Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी

CDM Vacancy : भारतीय सेना के कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM), सिकंदराबाद ने ड्राइवर, कुक, एमटीएस और स्टेनो ग्रेड-II सहित 8 पदों पर भर्ती निकाली। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Army Civilian Recruitment : भारतीय सेना के तहत संचालित सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM) ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविलियन मोटर ड्राइवर, कुक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और स्टेनो ग्रेड-II समेत कुल 8 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के पते पर भेजना होगा।

भारतीय सेना के CDM में 8 पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सिविलियन मोटर ड्राइवर और स्टेनो ग्रेड-II पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। ड्राइवर पद के लिए भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।

कुक पद के लिए 12वीं पास के साथ संबंधित कार्य अनुभव या कुक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र मांगा गया है। वहीं मल्टी-टास्किंग स्टाफ पद के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को 81,100 रुपये तक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। एमटीएस पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को 18,000 से 56,900 रुपये, ड्राइवर और कुक पदों पर 19,900 से 63,200 रुपये तथा स्टेनो ग्रेड-II पद पर 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

स्टेनो पद के लिए कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रुतलेख और टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा। आवेदन पत्र भेजने का पता है- कमांडेंट, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM), सैनिकपुरी पोस्ट, सिकंदराबाद-500094, तेलंगाना। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भारतीय सेना के CDM में नौकरी के लिए 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों को अच्छा मौका।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम