डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के 11 पदों पर भर्ती स्टाफ कार ड्राइवर (सोर्स-एआई नीर्मित)
करियर

India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर्मचारी करें आवेदन

India Post Staff Car Driver Vacancy: डाक विभाग ने बेंगलुरु मेल मोटर सर्विस में स्टाफ कार ड्राइवर के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास केंद्र सरकार के कर्मचारी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Bengaluru India Post Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती डाक विभाग की मेल मोटर सर्विस (MMS), बेंगलुरु के लिए की जा रही है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 11 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें 10 पद बेंगलुरु मेल मोटर सर्विस और एक पद मैसूरु सब-डिपो के लिए निर्धारित है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही हल्के और भारी मोटर वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा कम से कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे। हालांकि, यह भर्ती केवल केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए है और डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

डाक विभाग की ओर से मेल मोटर सर्विस (MMS), बेंगलुरु के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 11 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें 10 पद बेंगलुरु और एक पद मैसूरु सब-डिपो के लिए निर्धारित किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा कम से कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। यह भर्ती केवल केंद्र सरकार के वर्तमान कर्मचारियों के लिए है।

आयु सीमा और वेतन

स्टाफ कार ड्राइवर की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। सशस्त्र बलों के वे कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं जो एक वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं या रिजर्व में स्थानांतरित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, नियुक्ति पत्र और अअन्य जरूरी दस्तावेजो की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी नीचे बताए गए पते पर भेजनी होगी।

आवेदन भेजने का पता:

मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु – 560001

यह भर्ती इन कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता

डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों, विशेष रूप से डिस्पैच राइडर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि विभाग के भीतर उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो केंद्र सरकार के अन्य विभागों से पात्र कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?