इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली इन पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा करें आवेदन

IPPB Recruitment Notification 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती एक साल के लिए की जाएगी।

प्रीति शर्मा

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती एक साल के लिए की जाएगी जिसमें ग्रेजुएट आवेदन कर सकेंगे।

सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 348 पदों पर भर्ती की जाएगी।

केंद्रीय संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अधीन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) ने 9 अक्टूबर 2025 को IPPB कार्यकारी भर्ती अधिसूचना 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने डाक विभाग के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) से कार्यकारी के 348 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कब तक कर सकेंगे आवेदन

उम्मीदवार इस आईपीपीबी कार्यकारी भर्ती 2025 के लिए 9 अक्टूबर 2025 से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में 348 कार्यकारी रिक्तियों की भर्ती के लिए आईपीपीबी कार्यकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने या ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है। इसके अलावा किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।उम्र गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य महंगाई भत्ता और आवास सुविधा भी मिलेगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए निर्धारित किया गया है। यह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर