सांकेतिक फोटो  सोर्स- AI
करियर

IIT JAM 2027: आईआईटी खड़गपुर ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की हर बड़ी अपडेट

IIT JAM 2027: IIT खड़गपुर ने JAM 2027 के लिए jam.iitkgp.ac.in पोर्टल लॉन्च किया है। आवेदन 5 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे और 14 फरवरी 2027 को CBT मोड में परीक्षा होगी।

अनन्या तिवारी

IIT Masters Admission: अगर आप भी देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) से मास्टर्स करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। आईआईटी खड़गपुर ने 'जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स' (JAM 2027) के लिए आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in को लाइव कर दिया है। इस वेबसाइट के लॉन्च के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है।

वैलेंटाइन डे पर होगी परीक्षा

आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार JAM 2027 की परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे 22 अगस्त 2026 को जारी होने वाले इन्फॉर्मेशन ब्रोशर को ध्यान से पढ़ें, जिसमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और श्रेणीवार आवेदन शुल्क की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रमुख तारीखें एक नज़र में:

  • इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने की तिथि: 22 अगस्त 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 5 सितंबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026

  • परीक्षा की तारीख: 14 फरवरी 2027

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा: इन 7 विषयों में मिलेगा मौका

IIT JAM 2027 की परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अधिकतम दो विषयों के पेपर दे सकते हैं, बशर्ते वे दोनों पेपर अलग-अलग शिफ्ट में हों।

पहली शिफ्ट: गणित , केमिस्ट्री और जियॉलॉजी।

दूसरी शिफ्ट: बायो-टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित।

सिर्फ एमएससी ही नहीं, इन कोर्सेज में भी मिलेगा दाखिला

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा केवल M.Sc तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से छात्र देश के टॉप संस्थानों में MSc (टेक), MSc (रिसर्च), MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट MSc-PhD, और MSc-PhD डुअल डिग्री जैसे उच्च स्तरीय कोर्सेज में प्रवेश पा सकते हैं। छात्रों का चयन उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) और भारत सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता मापदंड

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वे सभी अभ्यर्थी पात्र हैं जो अंडरग्रेजुएट (UG) के फाइनल ईयर में हैं या अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं। सीटों की संख्या और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी संस्थान द्वारा जारी ब्रोशर में उपलब्ध होगी, जो विभिन्न संस्थानों की नीतियों के अनुसार बदल सकती है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्र JAM ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (JOAPS) पोर्टल के जरिए अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. JOAPS पोर्टल पर अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

3. मिले हुए क्रेडेंशियल (लॉगिन ID/पासवर्ड) की मदद से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।

4. अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

5. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

IIT JAM 2027 उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: अमित शाह की चेन्नई में बैठक; राहुल गांधी पंजाब में करेंगे बड़ी बैठक

JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई