आईआईटी गुवाहाटी में इंजीनियर की पदों पर भर्ती सोर्स- एआई नीर्मित
करियर

IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

IIT Guwahati Engineering Jobs: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

IIT Guwahati Project Engineer Vacancy: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी ने अपने अनुसंधान एवं विकास (Research & Development) कार्यालय में प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में प्रोजेक्ट इंजीनियर, एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्लांट ऑपरेटर और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 17,500 रुपये से 52,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर पूरी होगी। यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 11 महीने के संविदा (Contract) के आधार पर की जाएगी। इंजीनियरिंग, आईटीआई, डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्रों के योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

किन पदों पर निकली है भर्ती?

आईआईटी गुवाहाटी ने कुल 7 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें प्रोजेक्ट इंजीनियर का 1 पद, एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर का 1 पद, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर का 1 पद, प्लांट ऑपरेटर के 3 पद और लैब अटेंडेंट का 1 पद शामिल है। सभी नियुक्तियां संस्थान के रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्यालय के अंतर्गत की जाएंगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी गुवाहाटी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर 7 अगस्त 2026 तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट इंजीनियर पोस्ट के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में पीएचडी; या कम से कम 3 वर्ष के संबंधित अनुभव के साथ मास्टर डिग्री; या कम से कम 6 वर्ष के संबंधित अनुभव के साथ बैचलर डिग्री में होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री अनिवार्य है। प्लांट ऑपरेटर के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा लैब अटेंडेंट के लिए 10वीं/12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित किया गया है। संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोडक्शन, एनवायरनमेंटल या संबंधित विषयों में बैचलर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 10 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से गूगल मीट के माध्यम से आयोजित होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 17,500 रुपये से 52,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा संस्थान के नियमानुसार अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।

संविदा पर होगी नियुक्ति

दरअसल आईआईटी गुवाहाटी द्वारा यह भर्ती प्रारंभिक रूप से 11 महीने की संविदा अवधि के लिए की जाएगी। आवश्यकता और परियोजना की प्रगति के आधार पर आगे अनुबंध बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...