IIT धनबाद में सरकारी नौकरी का मौका, सांकेतिक एआई फोटो  
करियर

IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन

IIT Dhanbad Recruitment: क्या आप आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं? आईआईटी धनबाद लाया है जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट बनने का शानदार मौका। जल्द करें आवेदन

अमन उपाध्याय

IIT Dhanbad Junior Technical Superintendent Jobs: अगर आपका सपना देश के किसी बड़े और प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में काम करने का है, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी - इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद ने एक नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के अलग-अलग 27 खाली पदों को भरा जाना है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं और इसमें रुचि रखते हैं, वे आईआईटी धनबाद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें।

किस विभाग में कितनी वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 27 पदों को भरा जाएगा, जिनमें अलग-अलग विषयों के जानकारों की जरूरत है। इनमें कंप्यूटर, फिजिक्स और मैकेनिकल डिपार्टमेंट के लिए सबसे ज्यादा 4-4 पद शामिल हैं। वहीं नेटवर्क-सिस्टम्स और केमिस्ट्री विभाग के लिए 3-3 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और केमिकल के लिए 2-2 पद तथा आर्किटेक्ट विभाग के लिए 1 पद तय किया गया है। उम्मीदवार अपनी पढ़ाई और रुचि के अनुसार संबंधित विभाग के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं।

क्या है जरूरी योग्यता और अनुभव

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या फिर संबंधित क्षेत्र में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। जैसे कि सिविल विभाग के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और फिजिक्स विभाग के लिए भौतिकी में बीएससी होना जरूरी है।

इसके साथ ही, सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित काम का कम से कम 4 साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 35 साल तय की गई है। उम्र की गणना आवेदन की आखिरी तारीख यानी 6 अगस्त के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट दी जाएगी।

ऐसी है चयन की प्रक्रिया

सफल उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट/कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत शानदार सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही सरकार की तरफ से मिलने वाले अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों को इस आवेदन फीस से पूरी तरह छूट दी गई है, यानी वे मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर