File Photo 
करियर

IDBI बैंक में नौकरी का अवसर, आवेदन की अंतिम तारीख है 30 सितंबर, यहां जानें पूरी डिटेल्स

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह खास मौका है। जी हां दरअसल आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकली है, इनमें  हेड डाटा एनालिटिक्स, हेड प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी आईटी और डिप्टी सीटीओ डिजिटल के पदों पर आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती यह अनुबंध (Contract) के तहत होगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2022 तक आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

रिक्त पद 

जैसा कि हमने आपको बताया है कि  आवेदन करने की अंतिम तिथि तीस सितंबर 2022 है। कंपनी में हेड डाटा एनालिटिक्स का 1 पद, हेड प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईटी का 1 पद, डिप्टी सीटीओ डिजिटल का 1 पद है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर पदों से संबंधित अधिसूचना दी गई है उसे ध्यान से पढ़ लें, आइए जानते है पूरी जानकारी 

क्या है आयु सीमा

संबंधित नौकरी पाने के लिए निचे दिए गए अनुसार आयु सीमा है। 

हेड डाटा एनालिटिक्स- 57 वर्ष 

हेड आईटी- 45-55 वर्ष 

डीटीसीओ- 45-55 वर्ष 

शैक्षणिक योग्यता

हेड-डेटा एनालिटिक्स

आपको बता दें कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से एमसीए के साथ सांख्यिकी या किसी इंजीनियरिंग विषय में मास्टर या स्नातक की डिग्री या विज्ञान में स्नातक होना जरूरी है, साथ ही उन्हें 18 से 20 वर्ष का कुल अनुभव हो।  

हेड-प्रोग्राम मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईटी

इस पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में मास्टर या बैचलर डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से एमसीए के साथ विज्ञान में स्नातक होना अनिवार्य है। इसमें भी 18 से 20 वर्षों का कुल आईटी अनुभव चाहिए। 

डिप्टी सीटीओ डिजिटल

किसी भी इंजीनियरिंग विषय में मास्टर या स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से एमसीए के साथ विज्ञान में स्नातक। 18 से 20 वर्षों का कुल आईटी अनुभव। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है वे आवेदन  30 सितंबर तक आवेदन सकते है। 

ऐसे करें आवेदन

आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवारों को पद के नाम को लिखते हुए अपना आवेदन recruitment@idbi.co.in पर भेजना होगा। तो देर किस बात की जल्द ही करें आवेदन और पाए बैंक में नौकरी। 

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं