इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 बैंक क्लर्क पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू

IBPS Clerk Vacancy : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हितेश तिवारी

IBPS Clerk Jobs : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को होगी। अंतिम अनंतिम आवंटन मार्च 2027 में किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

IBPS ने 11,403 क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवार को जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी अनिवार्य है। राज्यवार रिक्तियों में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश (1731), कर्नाटक (1414), महाराष्ट्र (1051) और पश्चिम बंगाल (946) में पद घोषित किए गए हैं।

21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM) और डीईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रति माह के वेतनमान के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026)" लिंक के माध्यम से नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लें।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच