CSIR Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद यानी CSIR ने टेक्नीशियन (1) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती विज्ञापन संख्या R&A/01/2026 के तहत कुल 43 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती ग्रुप-C, ग्रुप-II (1) के तहत होगी। सबसे ज्यादा 21 पद कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के हैं। इसके अलावा डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर के 7, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस के 5, मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 2 और ड्राफ्ट्समैन समेत अन्य ट्रेड के पद शामिल हैं।
CSIR टेक्नीशियन भर्ती के लिए उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 10वीं या SSC परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI या मान्यता प्राप्त ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए। COPA, DTPO, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, LACP और इंटीरियर डिजाइनर समेत अलग-अलग ट्रेड के लिए संबंधित योग्यता निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 17 सितंबर 2026 तक 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन के लिए सामान्य और अन्य पात्र उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा OMR या कंप्यूटर आधारित माध्यम से हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार और CSIR के नियमों के अनुसार HRA, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
कुछ पदों पर शुरुआती पोस्टिंग दिल्ली-NCR, पुणे या मुंबई में होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले CSIR की आधिकारिक अधिसूचना में अपने ट्रेड की योग्यता, आरक्षण और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें। आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है।