स्टेनोग्राफर उम्मीदवार (सौ. एआई) 
करियर

हरियाणा में स्टेनो के 3112 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

Stenographer Vacancy 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेनोग्राफर के 3112 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

प्रीति शर्मा

HSSC Stenographer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने साल 2026 की बड़ी भर्ती का ऐलान करते हुए स्टेनोग्राफर के कुल 3112 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा में सरकारी सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए नए साल का बड़ा तोहफा सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-सी के विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3112 खाली पदों को भरा जाएगा।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

पदों का विवरण

कुल 3112 पदों में अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। इसमें जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों पर भर्ती निकली है।

ये नियुक्तियां हरियाणा सरकार के विभिन्न बोर्डों निगमों और विभागों में की जाएंगी।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या स्नातक की डिग्री (पदों के अनुसार अलग-अलग) होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में निर्धारित गति अनिवार्य है। आयु सीमा: इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CET स्कोर के आधार पर), स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों की टाइपिंग और शॉर्टहैंड गति की जांच की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर Recruitment लिंक पर क्लिक करें। वहां अपना रजिस्ट्रेशन करें इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नोटिफिकेशन में विस्तार से दिया गया है।

परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा अभी से अपने शॉर्टहैंड और टाइपिंग कौशल पर ध्यान देना शुरू कर दें क्योंकि पदों की संख्या अधिक होने के कारण प्रतिस्पर्धा कड़ी होने की उम्मीद है। विस्तृत सिलेबस और विभागवार पदों की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक पीडीएफ जरूर पढ़ें।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब