हिमाचल प्रदेश पुलिस (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Himachal Police Vacancy : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 12वीं पास उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

HP Police Jobs : हिमाचल प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 734 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 491 पद पुरुष कांस्टेबल और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं से समय रहते आवेदन करने और भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।

734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी सहित आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शारीरिक मापदंड के तहत सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 6 इंच और महिला उम्मीदवारों की 5 फीट 2 इंच निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि निर्धारित मानक से अधिक लंबाई रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिससे मेरिट सूची में बेहतर स्थान मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

उम्मीदवार 10 अगस्त तक आवेदन करें

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PST/PET) आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबाई की जांच, दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को 90 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 20,000 रुपये से 64,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM