मुख्यमंत्री मोहन यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460.25 करोड़ की राहत, फसल बीमा योजना की राशि होगी ट्रांसफर

PM Fasal Bima Yojana: CM मोहन यादव जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। किसानों से समय पर फसल बीमा कराने की अपील भी की गई।
The Chief Minister reviewed policing strategies and directed officials to ensure better coordination, training, and timely implementation of key reforms
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Mohan Yadav Farmers Relief: मध्यप्रदेश के 10.54 लाख किसानों के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10 लाख 54 हजार किसानों के बैंक खातों में 1460.25 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

राज्य सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों को हुए नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत बीमा दावा राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उन्हें खेती के लिए आर्थिक संबल मिल सके।

अब तक किसानों को मिल चुके हैं 30,942 करोड़ रुपये से अधिक

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक योजना की शुरुआत से लेकर वर्ष 2024-25 तक मध्यप्रदेश के प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस योजना से लाखों किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत मिली है और खेती में होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अल-नीनो प्रभाव के कारण मानसून सामान्य से कम रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में किसान समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराएं, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके।

'हर परिस्थिति में किसानों के साथ है सरकार'

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय सुरक्षित रखने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। फसल बीमा योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो संकट के समय किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com