स्किल्स (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

कॉलेज के बाद जॉब नहीं मिल रही? इन स्किल्स के जरिए मिलेगा बेहतर अवसर

Career: कॉलेज करने के बाद नौकरी मिलने में समस्या आम बात है लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए सही स्किल्स सीखना बेहतर अवसर देता है। डिजिटल स्किल्स, कम्युनिकेशन, इंटर्नशिप जॉब संभावना बढ़ाते हैं।

प्रीति शर्मा

Job Skills: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी मिलना आज के समय में काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। क्योंकि इस समय डिग्री होना जरूरी नहीं है बल्कि डिग्री के साथ-साथ स्किल्स भी आवश्यक है। सिर्फ डिग्री के भरोसे बैठने से अवसर सीमित हो जाते हैं। कंपनियां अब ऐसे कैंडिडेट्स को चुनती हैं जिनके पास प्रैक्टिकल नॉलेज, टेक स्किल्स और कम्युनिकेशन स्ट्रेंथ हो। अगर आप भी कॉलेज के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कुछ जरूरी स्किल्स अपनाकर संभावनाएं बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सिक्ल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी डिमांड हर सेक्टर में रफ्तार से बढ़ रही है।

डिजिटल और टेक स्किल्स

आज लगभग हर इंडस्ट्री डिजिटल हो चुकी है। ऐसे में बेसिक टेक स्किल्स होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना नौकरी मिलना मुश्किल होता है। डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिस डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्र में ज्यादा अवसर बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से इन स्किल्स को घर पर बैठकर सीख सकते हैं।

प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग

हर संस्थान में युवाओं को मुश्किल परिस्थितियों में समाधान निकालने वाला कैंडिडेट चाहिए होता है। अगर आप रणनीति बनाने और समस्या को समझकर उन्हें हर करने में सक्षम हैं तो आपकी वैल्यू दोगुना हो जाती है। इन स्किल्स को केस स्टडीज, प्रोजेक्ट और रियल वर्कशॉप में भाग लेकर विकसित किया जा सकता है।

इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल नॉलेज

कई लोगों के लिए वास्तविक कार्य अनुभव की कमी उन्हें बाकी लोगों से पीछे रखती है। इंटर्नशिप, पार्ट टाइम जॉब और फ्रीलांस प्रोजेक्ट इंडस्ट्री की समझ देता है और रिज्यूम भी मजबूत बनता है। कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को मौका देती हैं जिनके पास पहले से नॉलेज हो।

नेटवर्किंग और लिंक्डइन प्रोफाइल

जॉब पाने के लिए नेटवर्किंग बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल बनाएं और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स से जुड़ें। कई नौकरियां सीधे रेफरल्स के जरिए भी मिल जाती हैं। ऐसे में रोजाना लिंक्डइन चेक करें।

समय के साथ युवाओं को भी खुद को अपडेट रखना जरूरी है। अगर आप लगातार सीखने की कोशिश करते हैं और खुद को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से ढालते हैं तो नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। सही स्किल्स के साथ अपने करियर को नई दिशा दी जा सकती है।

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार