डीआरडीओ (सौ. सोशल मीडिया ) 
करियर

DRDO में करना चाहते हैं काम, इस यूनिवर्सिटी से लें ज्ञान, इतनी मिलेगी सैलरी

अगर आप भी DRDO में बतौर Scientist काम करना चाहते हैं, तो आपकी पढ़ाई इन इंस्टीट्यूट्स से होना बेहद जरूरी हैं। साथ ही आप डीआरडीओ में नौकरी करने पर मोटी सैलरी हासिल कर सकते हैं।

अपूर्वा नायक

DRDO Scientist: भारत की सबसे बड़ी डिफेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट DRDO में काम करना हर उस भारतीय का सपना होता है, जो Science And Technology के ज्ञान के देश की रक्षा करना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सपना देख रहे हैं, जिसमें आप भारत की सुरक्षा से जुड़ी अहम परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं या फिर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती हैं।

हालांकि DRDO में साइंटिस्ट बनना इतना भी आसान नहीं है, लेकिन अगर आप सही दिशा में काम और मेहनत करते हैं और सही इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करते हैं, तो आपके लिए यहां करियर को आगे बढ़ाने के दरवाजे खुल सकते हैं।

किन यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई करना जरूरी हैं?

साइंटिस्ट बनने के लिए सबसे पहले आपके पास इंजीनियरिंग या फिर साइंस में मजबूत बैकग्राउंड होना चाहिए। भारत की कुछ सिलेक्टेड यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट्स ऐसे हैं, जहां से एजुकेशन हासिल करने के बाद DRDO में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसमें IITs, IISc, NITs जैसे इंस्टीट्यूट्स शामिल हैं। यहां से आप एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, Mechanical Engineering, Computer Science, Electronics, Physics, Chemistry या फिर किसी भी टेक्निकल सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

DRDO में साइंटिस्ट की पोस्ट पर रिक्रूटमेंट मुख्य रुप से DRDO Scientist Entry Test, GATE Score और Interview के माध्यम से होती है। अगर आप इंजीनियरिंग के किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट हैं और साथ ही आपके पास GATE Qualifaction है, तो आप DRDO में अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही, साइंस बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स को रिसर्च में बेस्ट परफॉर्मेंस और पब्लिकेशन के भी अवसर मिलते हैं।

कितनी है DRDO साइंटिस्ट की सैलरी

DRDO साइंटिस्ट की सैलरी को सरकारी नौकरियों में सबसे आकर्षक सैलरी वाली जॉब माना जाता है। यहां लेवल 13 से लेकर लेवल 13 तक के Pay Scale पर साइंटिस्ट को जॉब मिलती है। शुरुआती दौर में साइटिंस्ट बी पोस्ट पर सिलेक्ट होने के बाद हर महीने की बेसिक सैलरी लगभग 56,100 रुपये होती है। साथ ही हाउंस रेट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस और बाकी और भी अलाउंसेस जोड़कर इनकी इन हैंड सैलरी 80,000 रुपये से भी ज्यादा हो सकती हैं।

जैसे जैसे आपका एक्सपीरियंस और पोस्ट बढ़ती है, वैसे वैसे ही आपकी सैलरी भी बढ़ती है। हायर पोस्ट पर काम करने वाले साइंटिस्ट को 1.3 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक मंथली सैलरी मिलती है। साथ ही सरकारी नौकरी की सिक्योरिटी, पेंशन, मेडिकल और रिसर्च फंडिंग जैसी सुविधाएं इस जॉब को और भी ज्यादा आकर्षक बनाती हैं।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद