हरियाणा पुलिस भर्ती  (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

Haryana Police SPO Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती; पूर्व सैनिकों के लिए मौका

Haryana Police Jobs : हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर पदों पर नियुक्ति का नोटिस जारी किया है। खास बात यह है कि भर्ती में न लिखित परीक्षा होगी और न ही फिजिकल टेस्ट।

हितेश तिवारी

Haryana Police Vacancy : हरियाणा पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और पूर्व कांस्टेबलों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 400 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी किया है। यह नियुक्ति हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को न तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा और न ही लिखित या फिजिकल परीक्षा देनी होगी।

पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर पंचकूला में व्यक्तिगत रूप से आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया 24 से 27 अगस्त 2026 तक जिलेवार चलेगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक Police Lines Telecommunication, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा।

रियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पात्र पूर्व सैनिक तथा भंग हो चुकी HSISF और HAP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल पात्र हैं। उम्मीदवार की उम्र नोटिस की तारीख के अनुसार 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा 12वीं पास होना और सशस्त्र बलों या CAPFs में कम से कम 5 साल की सेवा जरूरी है। उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचार या मेडिकल रूप से अयोग्य होने के कारण सेवा से हटाया या बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए।

डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी A और कैरेक्टर सर्टिफिकेट में Exemplary या Outstanding रेटिंग जरूरी है। टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासकर सिग्नल कोर में काम कर चुके पूर्व सैनिकों को फायदा मिल सकता है। चयन में दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन होगा।

न लिखित परीक्षा होगी और न ही फिजिकल टेस्ट

चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन की कैप्सूल ट्रेनिंग दी जाएगी। SPO के रूप में शुरुआती नियुक्ति एक साल के लिए होगी, जिसे नियमित नियुक्तियां होने तक आगे बढ़ाया जा सकता है। चयनित कर्मचारियों को हर महीने ₹20,000 मानदेय मिलेगा। इसके अलावा एक बार ₹3,000 यूनिफॉर्म भत्ता और आधिकारिक दौरे के लिए ₹150 प्रतिदिन TA/DA दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

उम्मीदवारों को आवेदन के समय पूरा भरा हुआ फॉर्म, मूल शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी दस्तावेज, सत्यापित फोटोकॉपी, जरूरी शपथपत्र और 4 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ ले जाने होंगे। जिलेवार आवेदन की तारीख 24 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के लिए है।

25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल तथा 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली के उम्मीदवार दस्तावेज जमा करेंगे। नियुक्त SPO को उनके गृह थाने में तैनात नहीं किया जाएगा, हालांकि उपलब्धता के आधार पर गृह जिले में पोस्टिंग को प्राथमिकता दी जा सकती है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई