GATE 2027 का शेड्यूल जारी, AI फोटो 
करियर

PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका... GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान

GATE 2027 Schedule: IIT मद्रास ने GATE 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 14 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल, पात्रता और PSU नौकरियों में इसके स्कोर के जबरदस्त फायदे।

अमन उपाध्याय

GATE 2027 Notification Release: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में दाखिले के साथ-साथ नौकरियों का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस बार परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी IIT मद्रास को सौंपी गई है। जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखों का विवरण

GATE 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, जो छात्र निर्धारित समय तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 30 सितंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदनों में सुधार के लिए 14 से 21 अक्टूबर तक का समय मिलेगा। IIT मद्रास के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 के इन तारिखों (6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी) में किया जाएगा और इसका परिणाम 19 मार्च 2027 को घोषित होगा।

GATE 2027 की क्या है योग्यता?

इस परीक्षा के लिए स्नातक के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्ट, साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएट छात्र भी इसके पात्र हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए यह 2000 रुपये है, जबकि लेट फीस के साथ यह 2500 रुपये हो जाएगी। वहीं SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के लिए शुल्क 1000 रुपये (लेट फीस के साथ 1500 रुपये) तय किया गया है।

PSU में सीधी नौकरी का मौका

GATE पास करने के दो बड़े फायदे हैं। पहला, इसके जरिए IITs, NITs और IISc बैंगलोर जैसे संस्थानों में MTech/MS और PhD में दाखिला मिलता है, जिसकी वैलिडिटी तीन साल होती है। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में सीधी नौकरी है। ONGC, IOCL, GAIL, और BPCL जैसी दिग्गज कंपनियां GATE स्कोर के आधार पर ही इंजीनियरों को शॉर्टलिस्ट करती हैं। PSUs में भर्ती के लिए स्कोर की वैधता एक साल तक रहती है।

कैरियर के खुलेंगे नए रास्ते

GATE स्कोर के जरिए छात्र केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे 'ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी' के रूप में सरकारी क्षेत्रों में अधिकारी बन सकते हैं। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल से लेकर कंप्यूटर साइंस तक की सभी प्रमुख शाखाओं के लिए अवसर होते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब कड़ी मेहनत का समय शुरू हो गया है, क्योंकि यह स्कोर उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे सकता है।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद