भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

FSSAI Recruitment 2026: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका, 15 पदों पर निकली भर्ती

FSSAI Vacancy : FSSAI ने ग्रुप A और ग्रुप C के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Food Safety Jobs : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ग्रुप A और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) और शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार FSSAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें जॉइंट डायरेक्टर के 3 पद, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 2 पद और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II के 10 पद शामिल हैं। पात्रता निर्धारण की कट-ऑफ तिथि भी 26 जून 2026 ही रखी गई है।

FSSAI ने 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे

जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए उम्मीदवार का केंद्र सरकार या राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, सरकारी विश्वविद्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, मान्यता प्राप्त शोध संस्थान या किसी वैधानिक एवं स्वायत्त संगठन में कार्यरत अधिकारी होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए। एमबीए, लॉ, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, लाइफ साइंस, वेटरिनरी साइंस और एग्रीकल्चर जैसे विषयों में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

मैनेजर (आईटी) पद के लिए उम्मीदवार के पास BTech, MTech, MCA या संबंधित विषय में डिग्री होना आवश्यक है। वहीं जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। कंप्यूटर टाइपिंग, कार्यालय प्रबंधन, डायरी और डिस्पैच कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या फॉरेन सर्विस टर्म्स के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार कार्यकाल एक वर्ष, दो वर्ष या तीन वर्ष तक हो सकता है, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Jobs@FSSAI (Careers)” सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट