ईसीजीसी पीओ भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

ईसीजीसी पीओ के 30 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट उम्मदीरवारों के लिए सुनहरा मौका

ECGC PO Recruitment 2025: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं।

प्रीति शर्मा

ECGC PO Vacancy 2025: भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ईसीजीसी) लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ईसीजीसी पीओ 2025 भर्ती के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर, 2025 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

ईसीजीसी पीओ के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। ईसीजीसी पोओ एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन प्रोबेशन ऑफिसर है जो भारतीय निर्यातकों को निर्यात ऋण बीमा सहायता प्रदान करने वाली कंपनी है। यह पद भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है। पीओ पद के लिए लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन होगा।

पद के लिए योग्यता

अधिसूचना के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उपाधि (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण के दिन स्नातक होने का वैध अंक-पत्र/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए।

कितनी है आवेदन फीस

ईसीजीसी पीओ के पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ईसीजीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें जिसके लिए ईमेल आईडी और फोन नंबर की जरूरत होगी।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, डॉक्यूमेंट्स आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अब फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा