फाइल फोटो  
करियर

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, दिल्ली पुलिस में 500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Job news: दिल्ली पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और बड़ा मौका आया है। एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पूजा सिंह

Delhi Police Head Constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की भर्ती के बाद हेड कांस्टेबल के लिए भी भर्ती की अधिसूचना जारी हो गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

दिल्ली पुलिस और कर्मचारी चयन आयोग, दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है।

  • पद का नाम और रिक्तियों की संख्या: हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल): 509
  • रिक्तियां हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-पुरुष: 341
  • रिक्तियां हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-महिला: 168 रिक्तियां

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 29-09-2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20-10-2025
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि और समय: 21-10-2025
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित शेड्यूल: दिसंबर-जनवरी, 2026

पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। या
  • हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 01-07-2025 तक उनकी अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 02-07-2000 से पहले और 01-07-2007 के बाद पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकार के निर्देशों के अनुसार लागू होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण, कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर (फॉर्माटिंग) टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

वेतन स्तर -4 (25500-81100 रुपये) आवेदन शुल्क: 100 रुपये। एससी/एसटी/पूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। अब वेबसाइट के होम पेज पर Apply पर क्लिक करें।
  • अब हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) in Delhi Police Examination, 2025,के सामने दिए Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा