CSIR CEERI Recruitment 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

CSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां

CSIR CEERI Recruitment 2026 News: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन पदों पर नई भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके है।

यति सिंह

CSIR CEERI Vacancy: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका लेकर आ रहा है। सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन पदों पर नई भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए सभी अभ्यार्थियों के लिए अनुभव आवश्यक रखा गया है।

सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अधिसूचना जारी करते हुए पिलानी में तकनीकी अधिकारी-1 के कुल 22 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मई 2026 यानी आज शुरू कर दी है। अधिसूचना के अनुसार सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

कौन उम्मीदवार कर सकता है आवेदन

सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा तकनीशियन पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं एसएससी या समकक्ष परीक्षा में पास होना जरूरी है। जिसमें विज्ञान विषय होने के साथ-साथ अभ्यर्थी को परीक्षा में कम से कम 55% अंको से पास होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या राष्ट्रीय/राज्य का ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा 2 साल का अप्रेंटिस अनुभव प्राप्त किया हो। आवेदन कर रहे उम्मीदवार ने इसके अलावा किसी सरकारी विभाग, पीएसयू या स्वायत्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 साल तक काम किया हो तो वह उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य माना जाएगा।

जानें कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सभी अभ्यार्थियों को सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को प्रत्येक पद या पोस्टकोड के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार कैसे करें आवेदन?

सभी उम्मीदवार सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट ceeri.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले CSIR CEERI Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार; बाद में मिली जमानत

E20 ने कम की चीनी की मिठास? 10 साल में पहली बार विदेश से मंगवाई जा रही 10 लाख टन चीनी

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास