केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू

CRPF Recruitment 2026 : सीआरपीएफ ने कांस्टेबल टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर विंग के 9195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

CRPF Constable Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर विंग भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो सुरक्षा बलों में करियर बनाना चाहते हैं।

सीआरपीएफ ने 9195 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी ट्रेड्स के लिए आईटीआई प्रमाण पत्र और संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी मांगा गया है। ड्राइवर पद के लिए वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रखा गया है।

ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष तय की गई है, जबकि अन्य अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन भरें

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, राशन भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के लिए सीआरपीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत