कैबिनेट सचिवालय भर्ती (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
करियर

कैबिनेट सचिवालय ने निकाली भर्तियां, बिना कोई परीक्षा दिए होगा सिलेक्शन, जानें कैसे करें अप्लाई

Cabinet Secretariat Recruitment 2024 Registration: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कैबिनेट सचिवालय ने हाल ही में भर्तियां निकाली है। इस पद के लिए उम्मीदवारों को बिना कोई परीक्षा दिए सीधे इंटरव्यू लिया जाएगा। इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए पूरी जानकारी जानिए।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: अगर आप सरकारी नौकरी करने का ख्वाब देख रहे है और उसकी तलाश में है तो ये मौका सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। हाल ही में कैबिनेट सचिवालय ने भर्तियां निकाली है, जिसके लिए सचिवालय ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। इस पद के लिए अधिसूचना 21 सितंबर को जारी किया गया है। तो इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार जल्द-से-जल्द इस पद के लिए अप्लाई करें।

जो उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते है उन्हें इसकी ऑफिशियल वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाना होगा, जहां उम्मीदवार को इससे जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी। अप्लाई करने से पहले इस भर्ती अभियान से जुड़ी जरूरी जानकारी जान लें और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आखिरी तारीख से पहले अप्लाई करें।

आवेदन की आखिरी तारीख

बता दें, कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, कैबिनेट सेक्रेटियाट ने हाल ही में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। यह पद DFO टेक्निकल ग्रुप बी के लिए लिए जा रहे है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 160 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस पद के लिए आवेदन लिंक 21 सितंबर से खुल चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए योग्यता

कैबिनेट सचिवालय द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए जरूरी है कि आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस या आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में से किसी एक विषय में बीई या बीटेक की डिग्री हासिल करें।

आयु सीमा की बात करें तो इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष हो, अगर आप इस कैटेगरी में फिट बैठते है तो ही इस पद के लिए आवेदन करें।

फॉर्म और सिलेक्शन की प्रक्रिया

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट cabsec.gov.in. पर जाना होगा। यहां आपको इस पद के लिए आवेदन लिंक मिल जाएगी, यहां आप पूछी गई जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करके आवेदन कर सकते है। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए इस वेबसाइट को विजिट करते रहे।

इस पद पर चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी है बल्कि गेट स्कोर के आधार पर इस पद के लिए आवेदकों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। ध्यान रहें गेट स्कोर के बलबूते पर ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल आएगा।

इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से गुजरना होगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को आखिर में मेडिकल एग्जामिनेशन देना होगा। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का इस पद के लिए चयन किया जाएगा।

ऑफलाइन भी भेजे आवेदन

उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना है कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है बल्कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इस पद के लिए ऑफलाइन भी आवेदन भेजना जरुरी है। इसके लिए जल्द-से-जल्द आवेदन करें।

इसे स्पीड पोस्ट या रजिस्टर पोस्ट के जरिए भेजना होगा जिसमें जरूरी दस्तावेज और सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स भी आपको साथ में भेजना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने का एप्लीकेशन लिंक भी आपको वेबसाइट से मिल जाएगा।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी