बिहार लोक सेवा आयोग (सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

BPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका

BPSC 72nd Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने 26 जुलाई 2026 को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar Public Service Commission Exam 2026 Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE Preliminary Examination) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों (Unavoidable Reasons) का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी।

आयोग ने यह भी कहा है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नजर बनाए रखें। आयोग ने फिलहाल परीक्षा स्थगित करने के पीछे विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया है। नई तिथि घोषित होने तक अभ्यर्थियों से अपनी तैयारी जारी रखने और केवल आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित सभी आगामी घोषणाएं BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएंगी।

लाखों छात्रों की 26 जुलाई को होनी थी परीक्षा

आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के स्थगित होने की घोषणा के बाद से ही बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के बीच असमंजस और चर्चा का माहौल है। फिलहाल, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग की अगली आधिकारिक अधिसूचना और नई परीक्षा तिथि के घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • आयोग ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।
  • विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस अंतराल का उपयोग अपनी तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए करें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन