बिहार जॉब फेयर  (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

Bihar Mega Job Fair 2026: पटना में 19 से 23 अगस्त तक लगेगा रोजगार मेला, बैंकिंग से रिटेल तक मिलेंगी नौकरियां

Bihar Rojgar Mela : बिहार की राजधानी पटना में 19 से 23 अगस्त 2026 तक मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इसमें कई क्षेत्रों की कंपनियां उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी।

हितेश तिवारी

Bihar Jobs : अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लगातार आवेदन करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार की राजधानी पटना में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित होगा।

जॉब फेयर 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल और अन्य क्षेत्रों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर उम्मीदवारों से बातचीत कर उनकी योग्यता के आधार पर भर्ती कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर के साथ अनुभवी उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकेंगे।

पटना में कहां लगेगा जॉब फेयर?

मेगा रोजगार मेले का आयोजन ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान, पटना में किया जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार यहां सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिल सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ सीवी/रिज्यूमे, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर जाना चाहिए।

कंपनी की भर्ती प्रक्रिया के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां अपनी रिक्तियों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी योग्यता और अनुभव से संबंधित दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

ऐसे करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के उम्मीदवारों को मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर जाएं।

इसके बाद Job Fair Records सेक्शन में जाकर “BFSI Retail And Other Sector Job Fair (19 अगस्त से 23 अगस्त 2026)” के सामने दिए गए Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।

फिर Registration में Job Seeker चुनकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। OTP से सत्यापन के बाद मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रजिस्ट्रेशन के बाद इसकी पुष्टि और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी