बीएचयू में जूनियर की भर्ती के लिए आवेदन। (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
करियर

BHU Junior Clerk Recruitment 2025: बीएचयू में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर होंगी भर्तियां, यहां करें आवेदन

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में जूनियर क्लर्क की भर्ती के लिए 199 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक आवेदनकर्ता 17 अप्रैल तक अधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यतीश श्रीवास्तव

BHU Junior Clerk Recruitment 2025: युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। उत्तर प्रदेश के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती निकली है। बीएचयू में जूनियर क्लर्क के 199 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 17 अप्रैल 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट को कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन संबंधी सभी जानकारी के लिए बीएचयू की ओर से जारी की गई अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और उसी के अनुरूप वेबसाइट पर जाकर तय सीमा के अंदर आवेदन करें।

उत्तर प्रदेश सरकार में नए सेशन के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भर्ती निकाल कर रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक संस्थानों में स्टाफ और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए और भी भर्तियां निकाली जाने की योजना है।

क्या है जूनियर क्लर्क के लिए पात्रता मानदंड 

बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पहली शर्त है कि उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग, वर्ड प्रोसेसिंग में कम से कम 6 माह का कंप्यूटर कोर्स के साथ ही ग्रेजुएट भी होना चाहिए। या फिर AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा के साथ कैंडिडेट द्वितीय श्रेणी में स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और एसटी/एससी वर्ग के निर्धारित आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BHU की अधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर भर्ती एवं मूल्यांकन सेल पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर अपनी रजिस्ट्रेशन करा लें।
  • फिर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर प्राप्त क्रेडेंशियल का प्रयोग कर लॉग-इन करें।
  • स्क्रीन एक आवेदन पत्र आएगा जिसमें शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारिया भरें।
  • आवेदन फॉर्म में दिए गए प्रारूप में अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर के साथ अपलोड कर दें।
  • आवेदन फार्म को सबमिट करने से पहले एक बार उसे अच्छे से क्रॉस चेक कर लें।
  • ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन के लिए मांगे गए आवेदन शुल्क का पेमेंट कर दें।
  • फॉर्म सब्मिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर अपने पास प्रिंटआउट जरूर रखें।
  • एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 22 अप्रैल 2025 से डाक के माध्यम से मांगे गए पते पर जरूर भेजें।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?