भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

BHEL Apprentice Recruitment 2026: 10वीं-ITI वालों के लिए 380 पदों पर मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

BHEL Vacancy : BHEL ने 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए 380 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। चयन बिना लिखित परीक्षा के मेरिट से होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 है।

हितेश तिवारी

BHEL Apprentice Jobs : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका दिया है। BHEL तिरुच्चिराप्पल्लि में ट्रेड अप्रेंटिस के 380 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल होगी, जिसमें चयनित युवाओं को संबंधित ट्रेड में व्यावहारिक काम का अनुभव मिलेगा। इस भर्ती में फिटर के 125, वेल्डर के 115, इलेक्ट्रीशियन के 30, टर्नर के 20, मशीनिस्ट के 20, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 12, मैकेनिक आरएंडएसी के 6 और COPA के 45 पद शामिल हैं। ट्रेड के अनुसार स्टाइपेंड ₹10,560 से ₹11,040 प्रति माह तक दिया जाएगा।

BHEL में 380 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ NCVT या SCVT से संबंधित ट्रेड में फुल टाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए केवल NCVT का ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

SC/ST उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, OBC-NCL को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले से अप्रेंटिसशिप कर रहे या इसे पूरा कर चुके उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RDSE (NAPS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए BHEL तिरुच्चिराप्पल्लि के पोर्टल पर आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज कलर फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि केवल NAPS पर रजिस्ट्रेशन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि BHEL के पोर्टल पर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितंबर 2026 अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर दें। चयनित युवाओं को एक साल की ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे बिना नौकरी के अनुभव वाले ITI पास उम्मीदवारों को इंडस्ट्री में काम सीखने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा