बैंक ऑफ बड़ौदा (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ पदों पर भर्ती फिर शुरू, बिना फीस 5 जुलाई तक करें

BOB Contract Jobs : बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ (प्रोफेशनल) पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 तक बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

Bank of Baroda SO Vacancy : बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ (प्रोफेशनल) पदों पर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। बैंक ने 26 जून 2026 को एडेंडम जारी कर नए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती पहले विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/15 के तहत निकाली गई थी। अब जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 5 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Deputy CTO), डिप्टी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Deputy CFO), डिप्टी चीफ डिजिटल ऑफिसर (Deputy CDO), डिप्टी चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (Deputy CISO), सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- बल्क रिटेल और डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट- बल्क रिटेल जैसे पद शामिल हैं।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले नवंबर 2025 में जारी विज्ञापन के तहत आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। साथ ही, भर्ती से जुड़े पात्रता मानदंड, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

उम्मीदवार 5 जुलाई तक बिना फीस आवेदन करें

इस भर्ती की सबसे बड़ी राहत यह है कि दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया में सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। यानी किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी को आवेदन के समय कोई फीस नहीं देनी होगी।

इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

अब खत्म हो विजय माल्या और बैंकों का विवाद! बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी; ED से मांगी जब्त संपत्तियों की जानकारी

राहुल-अखिलेश ने मोड़ा मुंह तो मोदी-शाह के साथ चाय की चुस्कियां लेती दिखीं कनिमोझी! सियासी हलचल तेज

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले जसपाल सिंह का VIDEO आया सामने, निहंग ने बताया क्यों चलाई कृपाण

अमित शाह को सदन में आने से किसने रोका? संसद मानसून सत्र को लेकर संजय राउत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला