आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तस्वीर (सोर्स - गूगल इमेज) 
करियर

आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती शुरू, बिना परीक्षा 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

Anganwadi Recruitment 2026 UP : आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर बिना परीक्षा भर्ती शुरू, 12वीं पास महिलाएं 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती उन महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी एक बेहतरीन अवसर है।

हितेश तिवारी

Sambhal Anganwadi Vacancy : महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका सामने आया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संभल जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर सीधी भर्ती शुरू की गई है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य महिलाएं 5 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

यूपी में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका

इस भर्ती के तहत जिले की कई परियोजनाओं में पद भरे जाएंगे। इनमें असमोली, बहजोई, बनिया खेड़ा, गुन्नौर, जुनावई, पवासा, रजपुरा और संभल क्षेत्र शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनके अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में काम करने का मौका मिलेगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही, आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की निवासी होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरें

आंगनबाड़ी कार्यकत्री की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी। आवेदन करते समय 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद फीस जमा कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा। यह भर्ती उन महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी एक बेहतरीन अवसर है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील